चिकित्सा शिक्षा विभाग में फैकल्टी के तबादले

चिकित्सा शिक्षा विभाग में फैकल्टी के तबादले
Spread the love

The post चिकित्सा शिक्षा विभाग में फैकल्टी के तबादले appeared first on Avikal Uttarakhand.

पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज खोलने का अभियान

डॉ चित्रा जोशी फिर वापस दून

300x250

स्थानांतरण समिति की संस्तुति पर संकाय सदस्यों को मिली नई तैनाती

शासन ने जारी किए आदेश

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत संकाय सदस्यों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। यह कार्रवाई निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव तथा उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम, 2017 के तहत शासन स्तर पर गठित समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरण अधिनियम, 2017 में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संबंधित संकाय सदस्यों का स्थानांतरण उनके वर्तमान कार्यस्थल से आदेश में उल्लिखित नए कार्यस्थल पर किया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरण आदेश का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

The post चिकित्सा शिक्षा विभाग में फैकल्टी के तबादले appeared first on Avikal Uttarakhand.