पूर्व अपर सचिव ओमकार सिंह का निधन

Spread the love

The post पूर्व अपर सचिव ओमकार सिंह का निधन appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड शासन के सेवानिवृत्त अपर सचिव ओमकार सिंह का निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पुलिस के अनुसार उनका शव देहरादून स्थित उनके आवास पर मिला। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच की जा रही है।

300x250

61 वर्षीय ओमकार सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के तीतरों क्षेत्र के निवासी थे। उन्होंने उत्तराखंड सचिवालय सेवा में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया और पिछले वर्ष अपर सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। प्रशासनिक कार्यों में उनकी दक्षता और शांत कार्यशैली के कारण वे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच सम्मानित माने जाते थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही सचिवालय एवं प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

The post पूर्व अपर सचिव ओमकार सिंह का निधन appeared first on Avikal Uttarakhand.