The post रामनगर-देहरादून रेल से कनेक्टिविटी हुई मजबूत appeared first on Avikal Uttarakhand.
..और देहरादून व कोटद्वार के बीच कब चलेगी सीधी ट्रेन ?
अविकल उत्तराखंड

रामनगर/देहरादून। रामनगर से देहरादून के बीच बहुप्रतीक्षित सीधी रेल सेवा शुरू होने से गढ़वाल-कुमाऊं के बीच कनेक्टिविटी के मजबूत होने की उम्मीद है।
इस नई रेल सेवा से आम यात्रियों के अलावा पर्यटकों को भी काफी सुविधा होगी।
बीते दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सीएम धामी ने कहा कि रामनगर क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। नई रेल सेवा के संचालन से दोनों शहरों के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा। इससे पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि रेल सेवा शुरू होने से रामनगर आने वाले पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। यह रेल सेवा राज्य की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ उत्तराखंड के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि इस पहल को उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। नई रेल सेवा को जनहित और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इधऱ, देहरादून और कोटद्वार के बीच सीधी रेल सेवा की मांग भी लम्बे समय से उठ रही है। राज्य गठन के इन 25 साल में पौड़ी गढ़वाल की जनता का नौकरी, स्वास्थ्य, समस्याओं समेत अन्य मुद्दों को लेकर दून आना जाना लगा रहता है।

प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में देहरादून, हरिद्वार ऋषिकेश-,मसूरी आने वाली जनता को सरकारी बसों व टैक्सी के भरोसे रहना पड़ता है।
अब यह डबल इंजन की सरकारें देहरादून व कोटद्वार को सीधे जोड़ने वाली ट्रेंन का मुहुर्त कब निकालते हैं।
The post रामनगर-देहरादून रेल से कनेक्टिविटी हुई मजबूत appeared first on Avikal Uttarakhand.
