एसआरएचयू में “टेडएक्स” का आगाज, ‘द स्पार्क विदिन’ थीम का हुआ अनावरण

Spread the love

The post एसआरएचयू में “टेडएक्स” का आगाज, ‘द स्पार्क विदिन’ थीम का हुआ अनावरण appeared first on Avikal Uttarakhand.

12 सितंबर को होगा टेडएक्स-एसआरएचयू का पहला संस्करण

विभिन्न क्षेत्रों के आठ प्रेरक वक्ता साझा करेंगे अपने विचार और अनुभव

300x250

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला- स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसएमएस) की ओर से आयोजित होने वाले पहले टेडएक्स-एसआरएचयू कार्यक्रम का विश्वविद्यालय में भव्य अनावरण समारोह के साथ औपचारिक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। टेडएक्स-एसआरएचयू के पहले संस्करण की थीम ‘द स्पार्क विदिन’ रखी गई है।

गुरुवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के सेंट्रल पार्क में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय ने कहा कि किसी भी बड़े परिवर्तन की शुरुआत एक विचार से होती है। उन्होंने कहा कि टेडएक्स एसआरएचयू विद्यार्थियों को अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने और अपने विचारों को समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित करेगा। डॉ.धस्माना ने कहा कि ‘द स्पार्क विदिन’ केवल एक विषय नहीं, बल्कि युवाओं को अपने भीतर की चिंगारी पहचानकर उसे सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का संदेश है।

एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि टेडएक्स एसआरएचयू विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे व्यक्तित्वों के अनुभवों से सीखने और अपनी सोच का विस्तार करने का अवसर प्रदान करेगा।

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की निदेशक डॉ. तरुणा गौतम ने टेडएक्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टेडएक्स ऐसे विचारों, अनुभवों और कहानियों को मंच प्रदान करता है, जो लोगों को कुछ नया सोचने और अपने दृष्टिकोण का विस्तार करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि टेडएक्स-एसआरएचयू के माध्यम से विद्यार्थियों को विविध क्षेत्रों में कार्य कर रहे प्रेरक व्यक्तित्वों से जुड़ने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा।

अनावरण समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज के प्रिसिंपल, फैकल्टी, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

12 सितंबर को मंच पर होंगे ये नौ प्रेरक वक्ता
टेडएक्स-एसआरएचयू के पहले संस्करण में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आठ प्रेरक वक्ता अपने विचार, अनुभव और जीवन-यात्रा साझा करेंगे।
-डॉ. विजय धस्माना
अध्यक्ष, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय
-साक्षर दुग्गल
उभरती प्रौद्योगिकी एवं साइबर कानून से जुड़े युवा विचारक
-विंग कमांडर अनुपमा जोशी (से. नि.)
सलाहकार, समुन्नति फाउंडेशन एवं भारतीय वायुसेना की पूर्व अधिकारी
-रितुराज शर्मा
जेट्टा फार्म्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा क्राउपायलट के संस्थापक
-आरजे काव्या
रेडियो प्रस्तोता, डिजिटल कहानीकार एवं मीडिया व्यक्तित्व
-शशि बहुगुणा रतूड़ी
नमकवाली की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी
-बिनिता शाह
सारंग विकास समिति की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी
-हर्षल दिलवाली
क्लैरिसा ग्रुप के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उद्यमी एवं अधिवक्ता
-शौर्य सैनी
एसआरएचयू के पूर्व छात्र एवं विश्व चैंपियन निशानेबाज

The post एसआरएचयू में “टेडएक्स” का आगाज, ‘द स्पार्क विदिन’ थीम का हुआ अनावरण appeared first on Avikal Uttarakhand.