स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग, तीन युवक हिरासत में

Spread the love

The post स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग, तीन युवक हिरासत में appeared first on Avikal Uttarakhand.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

अविकल उत्तराखंड

300x250

देहरादून। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर परिसर में शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद एसएसपी देहरादून ने संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

देखें वीडियो

11 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुछ युवक स्टेडियम परिसर में शराब का सेवन कर हुड़दंग और उपद्रव करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए रायपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे तीनों युवकों की जानकारी जुटाकर उन्हें हिरासत में लिया और थाने ले गई। तीनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान योगेश दहिया (34), सचिन (34) और भूपेश कुमार (28) के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

The post स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग, तीन युवक हिरासत में appeared first on Avikal Uttarakhand.