The post दिल्ली से उत्तराखण्ड तक मशाल जुलूस व विरोध जारी,मुकदमे दर्ज appeared first on Avikal Uttarakhand.
अंकिता के माता-पिता से सीबीआई ने कहा,न्यायसंगत जांच होगी
कोढ़ में खाज.. मंत्री रेखा की घरेलू कलह से भाजपा खेमे में बेचैनी

अब राष्ट्रपति भवन तक होगा मार्च
अविकल उत्तराखण्ड
नयी दिल्ली।दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने के विरोध में दिल्ली ,देहरादून से लेकर अनेक स्थानों पर दोपहिया रैली व मशाल जुलूस निकाले गए।
इस प्रदर्शन में बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। हरीश रावत समेत 30 लोगों के खिलाफ सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल के विरुद्ध किए गए प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है l
इधऱ, दुःयन्त गौतम को राज्यपाल बनाने के मुद्दे पर सोनिया व राहुल गांधी के राष्ट्रपति को पैर लिखने के बाद भाजपा भी हरकत में आई।
इस मुद्दे पर विपक्ष के आक्रामक रुख को देखते हुए भाजपा ने भी डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की।
पौड़ी गढ़वाल से भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने अंकिता के माता-पिता को सीबीआई के अधिकारियों से मिलवाया। शुक्रवार को स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी ने सीबीआई मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की और प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं के बारे में जानकारी दी।
सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें प्रकरण के सभी पहलुओं का समुचित परीक्षण करते हुए विवेचना निष्पक्ष एवं न्यायसंगत ढंग से करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि अंकिता के माता पिता सीबीआई जांच पूरी होने से पहले दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने का विरोध कर रहे हैं।
इसके अलावा सिक्किम विवि के छात्र संगठन ने भी दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि भाजपा ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाकर उत्तराखण्ड का घोर अपमान किया है।

इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक होगा मार्च
भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के विभिन्न सामाजिक संगठन 18 अक्टूबर को यहां इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे।
उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में संलिप्त वीआईपी की चर्चा में दुष्यंत गौतम का नाम सामने आने के बावजूद उसको राज्यपाल बनाए जाने के बाद विरोध तेज हुआ है।
उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित होटल में कथित वीआईपी को विशेष सेवाएं देने के लिए मजबूर किए जाने की साजिश का विरोध करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धरना-प्रदर्शन और कैंडल मार्च हो रहे हैं।
उनका कहना था कि इस मुद्दे पर उत्तराखंड में व्यापक रोष है और प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं।
धीरेंद्र प्रताप ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और मामले में दोषियों को सजा दिलाने को उत्तराखंड की आन-बान-शान का सवाल बताते हुए लोगों से 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे इंडिया गेट पहुंचने का आह्वान किया है।
मंत्री रेखा आर्य की घरेलू कलह से भाजपा खेमे में बेचैनी
दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने से भड़की आंदोलन की आग से भाजपा खेमे में चिंता की लकीरें देखी जा ही है। इस बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी साहू के बीच हुई महाभारत के बाद विपक्षी दल आक्रामक मुद्रा में आ गए हैं।

पति गिरधारी साहू ने 210 करोड़ के घोटाले को लेकर खेल, बाल व महिला विकास मंत्री रेखा आर्य के घोटाले की परत दर परत खोलने का भी ऐलान कर दिया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अस्पताल में भर्ती रेखा आर्य के प्रति सहानुभूति जताते हुए सीएम धामी से घोटाले के जांच की मांग की है।
चुनावी साल में दुष्यंत गौतम के बाद मंत्री रेखा आर्य की घरेलू कलह ने भाजपा खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है। इसे कहते हैं..कोढ़ में खाज..
Pls clik
The post दिल्ली से उत्तराखण्ड तक मशाल जुलूस व विरोध जारी,मुकदमे दर्ज appeared first on Avikal Uttarakhand.
