पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर छह प्रतिष्ठान सील

Spread the love

The post पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर छह प्रतिष्ठान सील appeared first on Avikal Uttarakhand.

बिजली कनेक्शन काटने के बाद छह बार-रेस्टोरेंट सील, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन के मामले में जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए राजपुर रोड स्थित छह प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। एक दिन पहले इन प्रतिष्ठानों के विद्युत कनेक्शन काटे गए थे। इसके बाद बुधवार को संयुक्त टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की।

    प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत बार, रेस्टो बार, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों को सील किया गया। इनमें मैसर्स मोजो रेस्टो बार एवं पार्टी लाउन्स, मैसर्स लाइफस्टाइल (प्लेबॉय), मैसर्स लेवल वन रेस्टो, मैसर्स केएफसी (सेफ्योर फूड इंडिया), यूनिट-4, अपर ग्राउंड फ्लोर, वर्ल्ड ट्रेड टावर तथा मैसर्स एएस-4, इंट्रीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

    300x250

    जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहानं ने बताया कि संबंधित प्रतिष्ठानों को पूर्व में पर्यावरणीय मानकों और निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पहले विद्युत कनेक्शन काटे गए और अब प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की गई।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय नियमों एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। जनहित और पर्यावरण संरक्षण के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    संयुक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक अधिकारी, तहसीलदार सदर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    The post पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन पर छह प्रतिष्ठान सील appeared first on Avikal Uttarakhand.