– रुद्रपुर पुलिस ने 1 अदद 315 बोर अवैध तमंचा,1 जिंदा कारतूस व1 खोखा कारतूस के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
– अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई प्रभावी कार्रवाई
– टीवी 6 इंडिया टीम
रुद्रपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा अवैध असलहों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में 7 फरवरी को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा (315 बोर), 1 अदद जिंदा कारतूस, 1 अदद खोखा कारतूस बरामद किए गए।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर पर मु0अ0सं0 061/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम संजय कोहली पुत्र कल्लू राम है यह वार्ड नं. 21, रम्पुरा रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर का निवासी है।
