सांसद अजय भट्ट ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है, होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करे  

Ajay Bhatt
Spread the love
– टीवी 6 इंडिया टीम  
नई दिल्ली/ ऊधम सिंह नगर – पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने संसदीय क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि घरेलू एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से धैर्य के साथ होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस प्राप्त करने की अपील की है।
       श्री भट्ट ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव व नैनीताल और उधम सिंह नगर के जिला अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था से गैस सिलेंडर आवंटित करने के निर्देश दिए।
      सांसद श्री अजय भट्ट ने मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन से दूरभाष पर वार्ता करते हुए गैस वितरण के संबंध में जानकारी ली साथ ही उन्होंने बताया कि लोकसभा सदन में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट कहा है कि देश में पेट्रोलियम व गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है ऐसे में राज्य के लोगों को बिना परेशान हुए गैस बुकिंग करा कर होम डिलीवरी से गैस पहुंचाने के लिए कहा गया है।
        सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल के जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल और ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदोरिया से दूरभाष पर वार्ता करते हुए गोदाम में लोगों की लाइन न लगे इसलिए पारदर्शी तरीके से होम डिलीवरी को बेहतर तरीकेसे सुचारु करने के निर्देश दिए। साथी श्री भट्ट ने कहा कि गैस की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर जो दिक्कतें आ रही है उसे भी गैस एजेंसीयों के माध्यम से दूर किया जाए। जिस पर अधिकारियों ने अवगत कराया की ऑफलाइन गैस बुकिंग सहित अन्य विकल्प खोल दिए गए हैं साथ ही लोगों से होम डिलीवरी में ही गैस लिए जाने की अपील की जा रही है।