रुद्रपुर में सड़क हादसे के बाद मारपीट का मामला,पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Img 20260811 213829805253841346384213653
Spread the love

रुद्रपुर। एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना के बाद हुई मारपीट के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सन्नी चुघ को मंगलवार को गंगापुर रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मामले में विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना 7 अगस्त 2026 की रात एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर हुई थी। मामले में 8 अगस्त को गांधी कॉलोनी वार्ड नंबर 27 निवासी अंकित पुत्र अशोक ने कोतवाली रुद्रपुर में लिखित तहरीर दी।

स्कूटी में पीछे से टक्कर मारने के बाद मारपीट का आरोप, तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

तहरीर में आरोप लगाया गया कि अंकित का भाई अभिषेक और उसका ममेरा भाई जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एलायंस कॉलोनी गेट के पास पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

300x250

आरोप है कि इसके बाद स्कॉर्पियो चालक सन्नी चुघ ने वाहन से उतरकर दोनों के साथ मारपीट की और फोन कर अपने कुछ अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। तहरीर में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 8 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 413/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम का गठन कर आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त को मुख्य आरोपी सन्नी चुघ पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम, निवासी भूरारानी वार्ड नंबर 32, उम्र 32 वर्ष को गंगापुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम

  • क्षेत्राधिकारी बाजपुर अखिलेश कुमार
  • प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर प्रकाश दानु
  • वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह
  • प्रभारी चौकी रम्पुरा दीपक कौशिक
  • कांस्टेबल शंकर भट्ट
  • कांस्टेबल दीपक कुमार
  • कांस्टेबल राजवीर शाही