कासमपुर में डॉ. यूनुस चौधरी ने दिया तरक्की और रोजगार का संदेश, सरकारी योजनाओं से जुड़ने का किया आह्वान

Img 20261110 153829
Oplus_16908288
Spread the love

हरिद्वार। जनसेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने हरिद्वार जनपद के ग्राम कासमपुर का दौरा किया। यहां पहुंचने पर समस्त क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापार और स्वरोजगार के नए अवसर स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्र की आर्थिक मजबूती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके बाद क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए डॉ. चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को हुनरमंद बनाने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने और पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के माध्यम से भी हुनरमंद युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि सरकार की योजनाएं केवल सरकारी कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी जानकारी और लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

300x250

उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता लाना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। जब एक व्यक्ति सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ उठाता है और दूसरे लोगों को भी जागरूक करता है, तभी विकास की सोच जन-जन तक पहुंचती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

डॉ. चौधरी ने कहा कि युवाओं को हुनर, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना मजबूत समाज और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।