एमडीडीए ने आमबाग में अवैध निर्माण सील किया

एमडीडीए ने आमबाग में अवैध निर्माण सील किया
Spread the love

The post एमडीडीए ने आमबाग में अवैध निर्माण सील किया appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए ऋषिकेश के आमबाग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने गली नंबर-2, आमबाग, ऋषिकेश में अंकुर द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई करते हुए स्थल को सील कर दिया।

300x250

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि बिना अनुमति निर्माण करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण की टीम ने इसके अलावा सुबेद/भवन स्वामी गली नं0- 10, निर्मल ब्लाक-बी, ऋषिकेश जिला देहरादून के द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करने पर सीलिंग की कार्यवाही करते की।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। भवन निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्राधिकरण लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा प्राधिकरण की प्रवर्तन टीमें क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर रही हैं। अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक मानचित्र स्वीकृत अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।

एमडीडीए ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

The post एमडीडीए ने आमबाग में अवैध निर्माण सील किया appeared first on Avikal Uttarakhand.