– टीवी 6 इंडिया टीम
नई दिल्ली – पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में हुआ निधन हो गया। वो देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे थे और उन्हें देश का बढ़ा अर्थशास्त्री भी माना जाता था। वो देश के वित्त मंत्री भी रहे है, उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था बनाने में बड़ा योगदान किया है। उनके निधन के बाद एक सप्ताह का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्तिथ उनके आवास पर लाया गया है, जहा उन्हें श्रद्धांजलि देने वालो का तांता लगा हुआ है। उनकी मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रति पक्ष के नेता राहुल गाँधी, सोनिया गांधी सहित देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओ ने उनके निवास पर पहुंच कर शरधा सुमन अर्पित किये।
पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह तबियत काफी समय से खराब रह रही थी, देर शाम उन्हें सास लेने में दिक्कत के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी बेटी विदेश में है उसके आने के बाद उनका संस्कार किया जाएगा।