– टीवी 6 इंडिया टीम
किच्छा – क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव प्रारम्भ रहे है। पूरे प्रदेश में इस बार त्रिस्तरीय चुनावों में कांग्रेस अपना परचम लहराने वाली है, .क्यों की आमजन भाजपा के झूठे और खोखले विकास के वादों से तंग आ चुके है। इसलिए हर तरफ कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता दिखा रहा है। किच्छा विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस के अधिक से अधिक उम्मीदवार जीतकर आयेंगे|
श्री बेहड़ ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है, पार्टी हाई कमान पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओ को अपना समर्थन देगा और उनका प्रचार करेगा। इस बार माहौल कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा है। जिससे कांग्रेस के अधिकांश प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।
बेहड़ ने सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आमआदमी महंगाई से त्रस्त है। बेरोगारी बढ़ती जा रही है। यह चुनाव में झूठे वादे करती है, लेकिन धरातल पर युवा बेरोज़गार घूम रहे है।
त्रिपक्षीय चुनाव में पार्टी इन्ही मुद्दों को लेकर आम जनता के बीच जायेगी और भाजपा के झूठे वादों का भंडाफोड़ करेगी। पार्टी हाईकमान इस वारे पार्टी के प्रत्याशियों समर्थन पर विचार कर रहा है।