The post कांग्रेस ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से मांगा इस्तीफा appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में चोरी और अब लैपटॉप के गायब होने की घटना के लिए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा देने की मांग की है ।

यहां जारी एक बयान में धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ठीक कहा है कि जिस कमेटी को द्विवेदी ने बद्रीनाथ में चोरी के मामलों की जांच के लिए कहा है वह बिल्कुल ठीक इस तरह से है जिस तरह से बिल्ली को दूध की रक्षा के लिए जिम्मेदारी दी जाए।
उन्होंने कहा यह समय का तकाजा है हेमंत द्विवेदी मंदिरों की पवित्रता और पारदर्शिता के लिए तब तक अपने पद से इस्तीफा दें जब तक की इस जांच में दूध का दूध और पानी का पानी नहीं हो जाता।
उन्होंने कहा द्विवेदी पहले भी आरोपी से घिरे थे परंतु राज्य सरकार और उनके भाजपा और संघ के आकाओं ने उन्हें बचा लिया ।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है भगवान राम के भक्त होने का दावा करने वाले आज मंदिरों में चोरी और डकैती के आरोपी बन गए हैं।
मंदिरों में चढ़ावा चोरी की शर्मनाक घटनाओं विरोध में आज कांग्रेस द्वारा राज्य भर में किए गए उपवास और सत्याग्रह कार्यक्रमों को सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के हजारों लोग आज इसमें शामिल हुए हैं। जिससे जाहिर है कि उत्तराखंड की देवभूमि की जनता भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं को मंदिर चोरी के घिनौने कृत्य के लिए माफ करने के लिए कतई तैयार नहीं है और सब दोषी लोगों को सजा दिलवाना चाहती है।
The post कांग्रेस ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से मांगा इस्तीफा appeared first on Avikal Uttarakhand.
