मां डाट काली मंदिर में हरीश रावत ने कराया भंडारा

मां डाट काली मंदिर में हरीश रावत ने कराया भंडारा
Spread the love

The post मां डाट काली मंदिर में हरीश रावत ने कराया भंडारा appeared first on Avikal Uttarakhand.

डाट काली मंदिर में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, हरीश रावत ने मां का आशीर्वाद लिया

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

300x250

इस अवसर पर उन्होंने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

    हरीश रावत ने मां डाट काली के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ भजन-कीर्तन में भी भाग लिया। इसके बाद भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और मंदिर के महंत से आशीर्वाद प्राप्त किया।

    हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने मां डाट काली के दरबार में भंडारा आयोजित करने का निर्णय पहले ही लिया था। इसी क्रम में मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कामना की कि मां की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से देश और प्रदेश के हित में काम करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

    कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने भी मां डाट काली से सभी के सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने मां के दरबार में भंडारे का आयोजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की है।

    भंडारे में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी, पूर्व विधायक राजकुमार, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार, देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा और मंदिर के वरिष्ठ सेवादार दिनेश अग्रवाल सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    इस अवसर पर महेंद्र नेगी, नजमा खान, आशा, मनोरमा डोबरियाल शर्मा, संजय शर्मा, रितेश छेत्री, मोहन कला, ओम प्रकाश सती, बबन, शीशपाल बिष्ट, अनुराधा तिवारी, विवेक शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, सुशील राठी, मनीष नागपाल, वैभव वालिया, नवीन जोशी, ट्विंकल अरोड़ा, सतवीर चौधरी, राजेश वालिया और संजय सैनी सहित कांग्रेस के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    The post मां डाट काली मंदिर में हरीश रावत ने कराया भंडारा appeared first on Avikal Uttarakhand.