कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटा एचआरडीए

Spread the love

The post कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटा एचआरडीए appeared first on Avikal Uttarakhand.

जलपान व प्रसाद वितरित

कांवड़ पटरी मार्ग पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाली सेवा की जिम्मेदारी

300x250

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की ओर से कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए जलपान और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। होटल अलकनंदा के निकट कांवड़ पटरी मार्ग पर आयोजित इस सेवा शिविर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं को जलपान और प्रसाद वितरित किया गया।

प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका व सचिव प्रत्यूष के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में प्राधिकरण के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस दौरान कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सेवा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया गया। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलपान ग्रहण किया और प्राधिकरण की पहल की सराहना की।

The post कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटा एचआरडीए appeared first on Avikal Uttarakhand.