बालावाला में 42 लाख की लागत से बनेंगी आंतरिक सड़कें

Spread the love

The post बालावाला में 42 लाख की लागत से बनेंगी आंतरिक सड़कें appeared first on Avikal Uttarakhand.

विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया शिलान्यास

अविकल उत्तराखंड

300x250

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बालावाला स्थित वार्ड संख्या 98 में 42 लाख रुपये की लागत से आंतरिक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक बृजभूषण गैरोला ने सर्व प्रिया विहार और वृंदावन बिहार में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोनों क्षेत्रों के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। स्थानीय स्तर पर बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होने से लोगों की आवाजाही सुगम होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रशांत खरोला, जीत सिंह कठेत, हरेंद्र कुमार, नारायण सिंह रावत, समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लिंगवाल और अनूप कंडारी सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।

The post बालावाला में 42 लाख की लागत से बनेंगी आंतरिक सड़कें appeared first on Avikal Uttarakhand.