74वें विशाल कुश्ती दंगल में काशीपुर के अवतार सिंह बने विजेता, विधायक शिव अरोरा ने किया सम्मानित

Shiv Arora
Spread the love

– टीवी 6 इंडिया टीम  
रुद्रपुर – गुरुद्वारा श्री सिंह सभा एवं ग्राम सभा बिंदुखेड़ा के तत्वावधान में आयोजित 74वें विशाल कुश्ती दंगल मेले का आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिंदुखेड़ा गांव में भव्य रूप से किया गया। इस ऐतिहासिक दंगल प्रतियोगिता में 12 राज्यों से आए 115 से अधिक पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने शिरकत की और दंगल प्रतियोगिता का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबला काशीपुर और दिल्ली के पहलवानों के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति में दोनों पहलवानों का परिचय कराया गया और मुकाबले की शुरुआत हुई।
फाइनल मुकाबले में काशीपुर के पहलवान अवतार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की, जबकि दिल्ली के पहलवान आसिफ उपविजेता रहे। विधायक शिव अरोरा ने विजेता अवतार सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और सफल आयोजन के लिए सिंह सभा कमेटी एवं ग्राम सभा के सभी सदस्यों को बधाई दी।
विधायक शिव अरोरा ने अपने संबोधन में कहा कि बिंदुखेड़ा का कुश्ती दंगल पिछले 74 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है, जो इसकी परंपरा और लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल जीत-हार का माध्यम है, बल्कि खेल भावना से आगे बढ़ने और सीखने की प्रेरणा भी देता है।
इस दंगल प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा भाजपा धीरेंद्र मिश्रा, भारत भूषण चुघ, ग्राम प्रधान कावल सिंह, अमरजीत सिंह बीडीसी, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह, सोना सिंह, हरप्रीत सिंह, बलकार सिंह, प्रीतम सिंह, हरपाल सिंह, प्रतिम सिंह, जितेंद्र संधू, मनोज मदान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।