बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाएं सम्मानित

बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाएं सम्मानित
Spread the love

The post बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाएं सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand.

बाल अधिकारों पर पुस्तिकाओं का विमोचन

बालिकाओं को भयमुक्त वातावरण और समान अवसर देना जरूरी- गीता खन्ना

300x250

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने की। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, अधिकारों के संरक्षण और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि बालिकाओं को ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जहां वे बिना किसी भय के अपनी प्रतिभा का विकास कर सकें और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पंचम बाल विधानसभा-2026 में प्रदेश के प्रत्येक जिले से चयनित बाल विधायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर हैंडबुक ऑन चाइल्ड राइट्स फॉर स्टेकहोल्डर्स और हैंडबुक ऑन चाइल्ड राइट्स फॉर चिल्ड्रन पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया। इन पुस्तिकाओं के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और संबंधित संस्थाओं को बाल अधिकारों, उनके संरक्षण और संवर्धन के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

आयोग के सदस्य दयाल सिंह बिष्ट ने बालिकाओं की सुरक्षा, गरिमा और अधिकारों के संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। आयोग की सदस्य बबीता सहोत्रा ने बालिकाओं की शिक्षा, सामाजिक सहभागिता और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री मधु भट्ट, अल्मोड़ा के मेयर और आयोग के पूर्व सदस्य अजय वर्मा, आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार, अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, बाल कल्याण समिति देहरादून की अध्यक्ष नमिता ममगाईं, आयोग के पूर्व सदस्य विनोद कपरवाण तथा प्लान इंडिया के निदेशक सौमेन घोष सहित विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्यों और सहयोग के लिए पेन स्टैंड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोग के अनुसचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह ने अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

The post बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाएं सम्मानित appeared first on Avikal Uttarakhand.