The post राम माधव और निशंक ने चुनावी तैयारियों पर किया मंथन appeared first on Avikal Uttarakhand.
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर तेज
अविकल उत्तराखंड

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात कर चुनावी रणनीति समेत विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की तैयारियों और चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में राम माधव के लंबे संगठनात्मक अनुभव और विभिन्न विषयों की समझ का भी उल्लेख किया गया। उनके मार्गदर्शन से संगठन को चुनावी तैयारियों में दिशा मिलने की बात कही गई।
भाजपा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर बैठकों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राम माधव और निशंक की मुलाकात को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बैठक में चर्चा किए गए बिंदुओं को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और दीप्ति रावत भी मौजूद रहीं। मुलाकात में आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन की तैयारियों, राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
The post राम माधव और निशंक ने चुनावी तैयारियों पर किया मंथन appeared first on Avikal Uttarakhand.
