The post ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
कोटद्वार। विज्ञान महोत्सव–2026 के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, कोटद्वार में दुगड्डा ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नाटक प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय, GIC कोटद्वार ने प्रथम स्थान, GGIC लालपानी ने द्वितीय स्थान तथा पीएम GGIC कण्वघाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी उमाकांत कुकरेती, रा. इ. कॉ. कोटद्वार के प्रधानाचार्य मुकेश रावत तथा रा. बा. इ. कॉ. लालपानी की प्रधानाचार्या रेनू गौड़ उपस्थित रहे। आयोजन में ब्लॉक समन्वयक पूनम पांथरी एवं सह-समन्वयक रश्मि उनियाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रदर्शनी में सात विषयों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक मॉडल एवं नवाचारी विचार प्रस्तुत किए।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी-
जूनियर वर्ग: सृष्टि (रा. बा. इ. का. कण्वघाटी), सृष्टि (रा. उ. प्रा. वि. उमरैला), अंशिका (रा. इ. कॉ. सुखरो), अर्शी (रा. उ. मा. वि. नगर क्षेत्र), देव (रा. उ. प्रा. वि. बालक कोटद्वार), जतिन अधिकारी (रा. उ. मा. वि. जयदेवपुर सिगड्डी) एवं अक्षरा (रा. उ. मा. वि. सुखरो)।
सीनियर वर्ग: अक्षित भंडारी (अटल उत्कृष्ट रा. इ. कॉ. बल्ली), तन्वी सैनी (रा. इ. कॉ. सुखरो), आरुषि (आर्य कन्या इंटर कॉलेज, कोटद्वार), कृष्णा रमोला (रा. इ. कॉ. जयदेवपुर सिगड्डी), गौरव नेगी (रा. इ. कॉ. बल्ली), अंतरा (रा. बा. इ. कॉ. कण्वघाटी) एवं रौनक नेगी (रा. इ. कॉ. दुगड्डा)।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार तथा समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना रहा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया।
The post ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा appeared first on Avikal Uttarakhand.
