काफिले को भटकाया गया,पुलिस को कठघरे में खड़ा किया

काफिले को भटकाया गया,पुलिस को कठघरे में खड़ा किया
Spread the love

The post काफिले को भटकाया गया,पुलिस को कठघरे में खड़ा किया appeared first on Avikal Uttarakhand.

ये अधिकारी राजनीति करते हैं..धन्य हैं, ये क्या क्राइम रोकेंगे-हरदा

कूलिंग ड्यूटी पर सीमांत क्षेत्रों में तैनात किए जाएं पुलिस अधिकारी

300x250

अविकल थपलियाल

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने धन्यवाद जनसंवाद यात्रा के दौरान पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की। और सोशल मीडिया के जरिये अपनी वेदना प्रकट की।
हरीश रावत ने कहा कि उनके काफिले को भटकाया गया। और पुलिया व आरओबी निर्माण की बात कहकर जनसंवाद यात्रा को काशीपुर की मुख्य सड़क पर प्रवेश नहीं करने दिया गया। काशीपुर से षड्यंत्र प्रारम्भ हुआ। ताकि जनसंवाद यात्रा समय पर रामनगर न पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि गृह सचिव व कमिश्नर को वो अपनी यात्रा के बारे में बता चुके थे। लेकिन पुलिया नहीं बनाई गई।

उन्होंने यूएसनगर व नैनीताल पुलिस की मौजूदा कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये अधिकारी अपराध रोकने के लिए नियुक्त किए गए हैं, लेकिन उनका अधिकांश समय राजनीति के कामों में लग रहा है। रावत ने कहा कि पुलिस का मूल काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण करना है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में पुलिस व्यवस्था और अधिकारियों की तैनाती को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने वाली हर पार्टी को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि पुलिस अधिकारियों को लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में तैनात न रखा जाए।

रावत ने कहा कि ऐसे पुलिस अधिकारियों के लिए कुछ विशेष क्षेत्र निर्धारित किए जाने चाहिए, जहां वे एक से डेढ़ साल तक कूलिंग ड्यूटी कर सकें। ये क्षेत्र राज्य की सीमाओं से लगे हो सकते हैं, जहां बाहरी घुसपैठ की आशंका अधिक रहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने नैनीताल की पुलिस व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां पुलिस का शानदार इतिहास रहा है, लेकिन वर्तमान स्थिति देखकर उन्हें दुख होता है।
हाईकमान के मना करने के बाद भी हरीश रावत इन दिनों उत्तराखंड में ‘धन्यवाद यात्रा’ और ‘जनसंवाद यात्रा’ के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।
इस दौरान वे स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ ईडी,सीबीआई, कानून-व्यवस्था, प्रशासन और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े विषयों पर भी सरकार को घेर रहे हैं। उनकी जनसंवाद यात्रा से भाजपा के बजाय कांग्रेस में ज्यादा घबराहट देखी जा रही है।

Pls clik-जनसंवाद यात्रा

हरदा के खिलाफ कड़ा फैसला ले सकता है कांग्रेस नेतृत्व !

सैलजा को ना, कई एमएलए व नेता बने हरीश रावत के सारथी

The post काफिले को भटकाया गया,पुलिस को कठघरे में खड़ा किया appeared first on Avikal Uttarakhand.