एआई हैकाथॉन में वर्क्स लोकली टीम अव्वल

Spread the love

The post एआई हैकाथॉन में वर्क्स लोकली टीम अव्वल appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। ग्राफिक एरा में एआई-टूरिज्म हैकाथॉन में वर्क्स लोकली टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एआई-टूरिज्म हैकाथॉन’ नाम से 24 घंटे की हैकाथॉन का आयोजन किया गया। हैकाथॉन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड पर्यटन की अपर निदेशक पूनम चंद ने कहा कि एआई के माध्यम से पर्यटन स्थलों का बेहतर प्रबंधन करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ पर्यटन को अधिक व्यवस्थित एवं टिकाऊ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

300x250

हैकाथॉन में प्रथम स्थान हासिल करने वाली वर्क्स लोकली टीम में अर्चिता दयाल, वैशावी अवस्थी, वंश गोयल और आयुष रॉय शामिल रहे। वांडरर्स टीम के चिराग शर्मा, वेदांत बुडाकोटी, आयुष नवानी और देबाद्रिता दास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि कोडिंग निन्जाज टीम के हर्ष इंदरवाल, पीयूष बत्रा, प्रतीक दीक्षित और जीवन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल कर नगद पुरस्कार जीते। वहीं, टेक्नोट्रॉनिक्स टीम के अगस्त्य पुरोहित, चिन्मय चौधरी, आशुतोष चंद और सार्थक थपलियाल को बेस्ट पिच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस हैकाथॉन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर (टीबीआई) ने संयुक्त रूप से किया।

The post एआई हैकाथॉन में वर्क्स लोकली टीम अव्वल appeared first on Avikal Uttarakhand.