अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीएम को लिखा पत्र

अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीएम को लिखा पत्र
Spread the love

The post अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीएम को लिखा पत्र appeared first on Avikal Uttarakhand.

उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने मांगें जल्द पूरी करने की अपील

अविकल उत्तराखंड

300x250

केदारनाथ धाम। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अस्थायी कर्मचारियों की वन टाइम सेटलमेंट सहित अन्य मांगों के समर्थन में उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। महापंचायत ने मुख्यमंत्री से मांग की कि विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों और धर्म शालाओं म वर्षों से सेवारत अस्थायी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को पूरा किया जाय।

उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल और महासचिव डॉ. बृजेश सती ने कहा कि मंदिर समिति में तीन सौ से अधिक कर्मचारी लंबे समय से अस्थायी रूप से सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी समय-समय पर नियमितीकरण की मांग उठाते रहे हैं, लेकिन अब तक सभी कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।

कहा, बदरीनाथ, केदारनाथ, के अलावा अधीनस्थ मंदिरों ,ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर, ऊखीमठ, तुंगनाथ , सहित अन्य स्थानों पर कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से शांति पूर्वक सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

महापंचायत ने सरकार से समिति के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग की है।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को प्रतिलिपि प्रेषित की गई है।

The post अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीएम को लिखा पत्र appeared first on Avikal Uttarakhand.