वेद एवं ज्योतिष अध्ययन केंद्र खोलने की कार्ययोजना बनाएं

Spread the love

The post वेद एवं ज्योतिष अध्ययन केंद्र खोलने की कार्ययोजना बनाएं appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर विभागीय गतिविधियों एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

300x250

इस दौरान सचिव ने संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, संस्कृत निदेशालय एवं परिषद की ओर से संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जनगणना के द्वितीय चरण के तहत स्वगणना की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। बताया कि जनगणना के दौरान प्रदेश की द्वितीय राजभाषा संस्कृत को भाषा के कॉलम में दर्ज कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

सचिव ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के तीन प्रमुख संकल्पों- ‘सरकार जनता के द्वार’, ‘अनुशासित प्रदेश’ और ‘भयमुक्त समाज’ का मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के माध्यम से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं को एक स्थान पर संकलित कर ‘मेरी योजना’ पुस्तक तैयार की गई है। इसका पंचायत स्तर तक वितरण किया जा रहा है। साथ ही सभी संबंधित वेबसाइटों पर इसकी पीडीएफ प्रति और केंद्र सरकार के myScheme पोर्टल पर भी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर सचिव ने राज्यपाल को आगामी 4 और 5 दिसंबर को हरिद्वार में आयोजित होने वाले ज्योतिष महाकुंभ का निमंत्रण भी सौंपा।

राज्यपाल ने प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में वेद और ज्योतिष अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए संस्कृत शिक्षा सचिव को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपने को कहा। साथ ही ‘भयमुक्त समाज’ की अवधारणा के तहत नशामुक्त उत्तराखंड अभियान को भी शामिल करने के निर्देश दिए।

The post वेद एवं ज्योतिष अध्ययन केंद्र खोलने की कार्ययोजना बनाएं appeared first on Avikal Uttarakhand.