डॉ. विपिन चंद्र घिल्डियाल बने एसजीआरआर विवि के कुलपति

डॉ. विपिन चंद्र घिल्डियाल बने एसजीआरआर विवि के कुलपति
Spread the love

The post डॉ. विपिन चंद्र घिल्डियाल बने एसजीआरआर विवि के कुलपति appeared first on Avikal Uttarakhand.

पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त और सूचना आयुक्त को मिली विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी

अविकल उत्तराखण्ड

300x250

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने डॉ. विपिन चंद्र घिल्डियाल को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय का प्रभारी कुलपति नियुक्त किया है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह नियुक्ति अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी।
डॉ. घिल्डियाल भारत सरकार में पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त और उत्तराखंड में पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं। प्रशासनिक एवं वित्तीय क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उन्हें अनुशासनप्रिय और स्पष्ट कार्यशैली के लिए जाना जाता है।
प्रभारी कुलपति के रूप में डॉ. घिल्डियाल विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विभागों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के साथ संस्थानों के समग्र कामकाज की समीक्षा करेंगे। कार्यालय आदेश में विश्वविद्यालय के शिक्षकों से अपने दायित्वों के प्रति गंभीर और सतर्क रहने की अपेक्षा की गई है।
विश्वविद्यालय के सभी डीन, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और अन्य अधिकारियों को डॉ. घिल्डियाल को पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नियुक्ति का आदेश सक्षम प्राधिकारी की सहमति के बाद जारी किया गया है।
गौरतलब है कि विपिन चंद्र घिल्डियाल ने  राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप टेन मेधावी छात्रों में अपना नाम लिखवाया था। इसके अलावा राजकीय इंटर कालेज की टीम ने प्रतिष्ठित सम्पूर्णानन्द वाद विवाद प्रतियोगिता जीतकर गौरव बढ़ाया । विपिन घिल्डियाल अपने सौम्य स्वभाव व विशिष्ट कार्यशैली के लिए भी जाने जाते हैं।

Pls clik-शैलेश मटियानी पुरस्कार

उन्नीस शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

The post डॉ. विपिन चंद्र घिल्डियाल बने एसजीआरआर विवि के कुलपति appeared first on Avikal Uttarakhand.