नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन

Spread the love

The post नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के अर्थशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभागों द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विभागीय परिषद का गठन किया गया। अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी सुधा रानी एवं मनोविज्ञान विभाग प्रभारी डॉ रंजीता जौहरी द्वारा विभागीय परिषद के उद्देश्य एवं कार्यकारिणी के कार्यो संबंध में विद्यार्थियों को
अवगत कराने के साथ ही पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चयन किया गया।

300x250

अर्थशास्त्र विभागीय परिषद में अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार बी ए पंचम सेमेस्टर, उपाध्यक्ष पद के लिए अनुष्का बी ए पंचम सेमेस्टर, सचिव पद के लिए बी ए तृतीय सेमेस्टर के अरुणोदय, सचिव पद के लिए साक्षी एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु बी ए प्रथम सेमेस्टर की सोनाक्षी का चयन किया गया।

वहीं मनोविज्ञान विभागीय परिषद के अंतर्गत बी ए पंचम सेमेस्टर की निशा रावत को अध्यक्ष पद पर, बी ए तृतीय सेमेस्टर की दीपिका उपाध्यक्ष पद पर , सचिव पद पर बीए प्रथम सेमेस्टर की रानी पुंडीर , सह-सचिव पद के लिए बबलू ,कोषाध्यक्ष पद हेतु आंचल का चयन किया गया।

The post नरेंद्रनगर महाविद्यालय में विभागीय परिषद का गठन appeared first on Avikal Uttarakhand.