The post हटाये गए 13 लाख वोटरों का विधानसभा-वार ब्यौरा दें – कांग्रेस appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम द्वारा घोषित अंतिम मतदाता सूची पर असंतोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को प्री-एस.आई.आर. और एस.आई.आर. के दौरान हटाए गए 13 लाख से अधिक मतदाताओं का विधानसभा-वार पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए।
राजीव भवन में पत्रकारों से बात करते हुए धस्माना ने कहा कि हटाए गए अधिकांश मतदाता वोट चोरी के फार्मूले से हटाए गए हैं। फार्म-6 और फार्म-7 में हुई गड़बड़ी उजागर होने के बाद आयोग ने यू-टर्न लिया है, जिससे पूरी कवायद पर सवाल खड़े हो गए हैं।
हमारी मांग है कि काटे गए सभी मतदाताओं के नाम तत्काल मतदाता सूची में वापस जोड़े जाएं। कांग्रेस को एस.आई.आर. में की गई यह जोड़-घटाव मंजूर नहीं है।
The post हटाये गए 13 लाख वोटरों का विधानसभा-वार ब्यौरा दें – कांग्रेस appeared first on Avikal Uttarakhand.
