नशे के सौदागरों पर काशीपुर पुलिस का शिकंजा,7.77 ग्राम स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ तस्कर गिरफ्तार

Img 20260730 Wa00083016410472418942810
Spread the love

काशीपुर। 30 जुलाई 2026 युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों के खिलाफ काशीपुर पुलिस का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 7.77 ग्राम अवैध स्मैक और नशा तौलने में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस की टीम ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान हंसार कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई की।

पुलिस ने आमिर उर्फ अंगा पुत्र हनीफ, निवासी रहमत शाह बाबा की मजार के पास, मोहल्ला अल्ली खां, काशीपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में 7.77 ग्राम अवैध स्मैक तथा नशे की तौल में इस्तेमाल होने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया।

300x250

बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या 309/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह सामन्त, कांस्टेबल सचिन कुमार एवं कांस्टेबल मनोज जोशी शामिल रहे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार का बयान

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि, “जनपद में नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन भी नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “नशा जिंदगी नहीं, बर्बादी की राह है। स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।”