नन्हीं परी के लिए पिथौरागढ़ में होगी महापंचायत

Spread the love

The post नन्हीं परी के लिए पिथौरागढ़ में होगी महापंचायत appeared first on Avikal Uttarakhand.

चरणबद्ध आंदोलन की होगी घोषणा

रिव्यू पिटीशन दर्ज हुआ लेकिन नहीं हुई सुनवाई

300x250

अविकल उत्तराखंड

पिथौरागढ। नन्ही परी को न्याय दिए जाने के आंदोलन को उत्तराखंड में 29 नवंबर को पुनः जन संगठनों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की महापंचायत बुलाई गई है।
महापंचायत में आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। महापंचायत में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

नन्ही परी के ताऊ तारा चंद ने बताया कि 20 नवंबर को हुए श्रद्धांजलि सभा में पिथौरागढ़ के साथ-साथ हल्द्वानी और देहरादून में जनता के द्वारा दिए गए सहयोग से न्याय की आवाज को उठाने में उनके परिवार को मदद मिली है।
उन्होंने बताया कि आंदोलन को आगे अंजाम तक ले जाने के लिए 29 नवंबर को नन्ही परी के पिता महेश चंद के आवास पंडा पिथौरागढ़ में महापंचायत बुलाई गई है।

महापंचायत में जनपद के समस्त जन संगठनों, राजनीतिक दलों के अलावा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
महापंचायत में आपसी विचार विमर्श के बाद आंदोलन को चरणबद्ध चलाने की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष हुए आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दर्ज किया था।
आज तक रिव्यू पिटीशन की सुनवाई के लिए एक तारीख तक नहीं लग पाई है।
उन्होंने कहा कि नन्ही परी के कातिल खुलेआम घूम रहे है।

पीड़ित परिवार को न्याय दिए जाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार ने अब जनता की अदालत में जाने का फैसला ले लिया है।
उन्होंने आशा जताई कि उत्तराखंड की जनता इस पीडित परिवार को अंतिम न्याय दिलवाने के लिए आगे आकर चरणबद्ध आंदोलन में सहयोग देगी।
उन्होंने सीमांत जिले के समस्त जन संगठनों, राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों को इस महापंचायत में शामिल होने की अपील की।

The post नन्हीं परी के लिए पिथौरागढ़ में होगी महापंचायत appeared first on Avikal Uttarakhand.