The post वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन appeared first on Avikal Uttarakhand.
सीएम समेत सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून । कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का रविवार की दोपहर नालापानी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों व सैकड़ों समर्थकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल रोड स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
रविवार को आकस्मिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में कांग्रेसजनों ने अपने नेता स्व हीरा सिंह बिष्ट को पुष्पांजलि अर्पित करते हुऐ श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट कांग्रेस पार्टी के एक अनुभवी वरिष्ठ नेता थे जिनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके असमय चले जाना हम सबके लिए असीमित दुःख का विषय है।
स्व हीरा सिंह बिष्ट ने उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखण्ड तक के अपने लम्बे राजनैतिक सफर में दोनों प्रदेशों के विकास की बात हमेशा सदन में रखी तथा उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री रहते हुए नये आयाम स्थापित किये। उनका असमय आकस्मिक निधन प्रदेश एवं क्षेत्र के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के लिए भी अपूर्णीय क्षति है।
हीरा सिंह बिष्ट के निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती है। छात्र राजनीति से लेकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड तक का उनका लम्बा राजनैतिक सफर रहा है जिसमें उन्होंने कई उतार-चढाव देखे हैं।

स्व हीरा सिंह बिष्ट के रूप में कांग्रेसजनों ने अपना एक मार्ग दर्शक खो दिया है। उनके कुशल एवं अनुभवी नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसके लिए वे सदैव याद किये जायेंगे।
कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व हीरा सिंह बिष्ट की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्री हीरा ंिसह बिष्ट के आवास पर पहुंच कर उन्हें पुष्प चक्र एवं कांग्रेस पार्टी का ध्वज चढ़ाया तथा सभी कांग्रेसजनों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता सुजाता पॉल, डॉ प्रतिमा सिंह, मंजू त्रिपाठी, राजीव कुमार, आशीष नौटियाल, उपेन्द्र थापली, यशपाल चौहान, कविन्द्र इष्टवाल, पिया थापा, अखिलेश उनियाल, अमरदेव गोनियाल, पूनम कंडारी, विरेन्द्र पंवार, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, कमल सिंह रावत, प्रीतम आर्य, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, लाखीराम बिजलवाण, करतार नेगी, विकास नेगी टिचकुले, मदन कोहली, शरीफ बेग, हुकम सिंह कठैत, निधि नेगी, नितिन बिष्ट, अजय रावत, आदि कंाग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रविवार को स्व हीरासिंह बिष्ट को सैकड़ों समर्थकों ने नालापानी श्मशान घाट पर हुए अंतिम संस्कार में हिस्सा लेकर अश्रुपूर्ण विदाई दी।।
The post वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन appeared first on Avikal Uttarakhand.
