केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, दवा व्यवसायियों की एकजुटता और हितों की रक्षा का लिया संकल्प

Img 20260726 Wa00084872604481677385458
Spread the love

काशीपुर। 26 जुलाई 2026 केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी (रजि.) काशीपुर, जो उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ उत्तराखंड (रजि.) से संबद्ध है, की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं आमसभा रविवार को रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या रीजेंसी में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए दवा व्यवसायियों, संगठन पदाधिकारियों एवं अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। इसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों की विधिवत शपथ ग्रहण की। हरिद्वार से आए संगठन के प्रदेश महामंत्री अमित गर्ग ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. मनकोटी (अल्मोड़ा) ने की।

आमसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन दवा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान, उनके व्यवसायिक हितों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। बैठक में औषधि व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठन के विस्तार तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

300x250

नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश बिश्नोई ने कहा कि शहर में बिना वैधानिक अनुमति संचालित मेडिकल स्टोर संचालकों को मुख्यधारा में आना होगा, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की कि वे अपने लाइसेंस की वैधता समाप्त होने से कम से कम तीन माह पूर्व उसका नवीनीकरण अवश्य करा लें, ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी समस्या उत्पन्न न हो।

समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित दवा व्यवसायियों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान एवं सभी अतिथियों, पदाधिकारियों तथा उपस्थित औषधि विक्रेताओं के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

नव निर्वाचित पदाधिकारी

  • अध्यक्ष : योगेश बिश्नोई
  • महामंत्री : राजेश बाली
  • उपाध्यक्ष : मनीष चावला
  • कोषाध्यक्ष : प्रशान्त अरोरा (बॉबी)

कार्यकारिणी सदस्य
सईद अहमद, गोल्डी सिंह, चरणजीत सिंह, सचिन अरोरा, विपिन लाल, बलजीत सिंह सहित अन्य सदस्य।

कार्यक्रम में सर्वेश अरोरा, मनीष अग्रवाल, संजय ठाकुर, भवन जोशी, समीर चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दीपक मित्तल, अजय गर्ग, प्रभात अरोरा, प्रियांशु बंसल, सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश चावला, चुनाव अधिकारी योगेंद्र मोहन सक्सैना, विवेक बिश्नोई, भुवनेश कुमार बिश्नोई, रईस अहमद सहित सैकड़ों औषधि विक्रेताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन प्रियांशु बंसल ने किया।