– टीवी 6 इंडिया टीम
रुद्रपुर – उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले का जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय मौर्या के निर्विरोध निर्वाचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रणनीति माना जा रहा है। जबकि प्रबल दावेदार मानी जा रही रेनू गंगवार द्वारा नामांकन न करके अजय मौर्या की निर्विरोध चुनने में राह आसान की है।
पिछले बीस वर्षो से गंगवार परिवार का जिला पंचायत अध्यक्ष पर वर्चस्व कायम था, किन्तु इस बार तमाम राजनीतिक कयास धाराशाही हो गये। हालांकि गंगवार परिवार ने भाजपा का टिकट पाने के लिये काफी प्रयास किया। लेकिन धामी ने अपने करीबी अजय मौर्या को मैदान में उतारने से सब राजनीतिक समीकरण बदल गए।

गंगवार परिवार अचानक क्यों चुनाव से अलग हुआ है इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। फिलहाल गंगवार परिवार की और से चुनाव न लड़ने को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन माना जाता है कि गंगवार परिवार राजनीतिक में काफी माहिर है और वो आने वाले समय में इसपर कोई प्रतिक्रिया देगा।
नगर निगम महापौर विकास शर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
उधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अजय मौर्या के निर्विरोध निर्वाचन पर नगर निगम महापौर विकास शर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे जिले के राजनीतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र की स्वस्थ, स्वच्छ और परिपक्व परंपरा का प्रतीक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने अजय मौर्या की निर्विरोध जीत को भाजपा की ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि आने वाले समय में भाजपा जिले में और ज़्यादा मज़बूत होगी।
विधायक शिव अरोरा ने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अजय मौर्या जिले में यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करके विकास के नये द्वार खोलेंगे।