रुद्रपुर। लेक सिटी संगम टावर में यस इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से हनुमान चालीसा पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान यस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधकों एवं पदाधिकारियों ने विधायक का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक ने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर यस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधक गुंजन शर्मा, पंकज शर्मा, दीपांशु कुमार, कुमार माहिर, अभिषेक शुक्ला, के.के. शुक्ला, आलोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यस इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से रुद्रपुर में आवासीय परियोजना पर कार्य शुरू किया गया है। कंपनी की ओर से किफायती कीमतों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधन के अनुसार, बेहतर लोकेशन के साथ बजट के अनुरूप घर उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है।


यस इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि परियोजना में करीब 700 वर्ग फीट क्षेत्रफल में 2 बीएचके अपार्टमेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपार्टमेंट की बुकिंग के साथ वित्तीय सुविधा का विकल्प भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर जैसे शहर में बेहतर लोकेशन पर किफायती कीमत में अपार्टमेंट उपलब्ध कराना आसान नहीं है। कंपनी का प्रयास है कि मध्यमवर्गीय परिवारों को उनकी पहुंच के अनुरूप आवास उपलब्ध हो सके।
प्रबंधन ने इच्छुक लोगों से परियोजना का मौके पर निरीक्षण करने और सुविधाओं की जानकारी लेने की अपील की है। अपार्टमेंट की बुकिंग एवं अन्य जानकारी के लिए 98730 79551 और 81786 21596 पर संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ ही क्षेत्रीय विधायक की मौजूदगी से परियोजना स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।
