काशीपुर। नगर में निकली मां मनसा देवी की भव्य शोभायात्रा का महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ स्वागत किया। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे एकत्र होकर मां मनसा देवी के डोले का अभिनंदन किया और विश्व शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

शोभायात्रा के आगमन पर श्रद्धालुओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मां के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ उत्तराखंड की पौराणिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि काशीपुर की पवित्र धरती पर मां मनसा देवी का धार्मिक महत्व सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धार्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक मान्यताओं को सहेजकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर मां मनसा देवी शोभायात्रा आयोजन समिति की ओर से महानगर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, संजय चतुर्वेदी, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, एडवोकेट इंदर सिंह, डॉ. दीपिका गुड़िया, इंदुमान, जितेंद्र सरस्वती, सुरेंद्र वाटला, ब्रह्मपाल, अरुण चौहान, फिरोज गांधी, विकल्प गुड़िया, विनोद मेहरोत्रा, सोनू नामधारी, राशिद फारुकी, परम सिद्धू, जगदीश पनेरु, शिव कुमार, वसीम राजा, डॉ. आरिफ, हरि शर्मा और कलुआ महावीर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मां मनसा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
