काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, न्यायालय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Img 20260804 Wa00068153292664880281785
Spread the love

काशीपुर, 4 अगस्त। न्यायालय में लंबे समय से पेशी से बच रहे वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ काशीपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटों की तामील कराई गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में रम्पुरा कुंडेश्वरी निवासी संदीप सिंह, टांडा उज्जैन निवासी राम उजागर तथा वार्ड संख्या-23, मोहल्ला अल्ली खां निवासी मोहम्मद फैजान शामिल हैं। तीनों अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे थे।

काशीपुर पुलिस ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। फरार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से कानून का पालन करने तथा अपराधियों को संरक्षण देने के बजाय पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

300x250