धामी सरकार पेंशनरों को पहचान पत्र जारी करेगी

धामी सरकार पेंशनरों को पहचान पत्र जारी करेगी
Spread the love

The post धामी सरकार पेंशनरों को पहचान पत्र जारी करेगी appeared first on Avikal Uttarakhand.

वित्त विभाग ने कोषागार निदेशक को भेजा पत्र

अविकल उत्तराखण्ड

300x250

देहरादून। उत्तराखंड के पेंशनरों को पहचान पत्र जारी करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। शासन ने कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशक को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

वित्त अनुभाग की ओर से  निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन, उत्तराखंड की मांगों के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 12 अगस्त 2026 को बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक के क्रम में कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-2 द्वारा 19 अगस्त 2026 को जारी कार्यवृत्त में लिए गए निर्णय के बिंदु संख्या-6 में पेंशनरों को पहचान पत्र जारी किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।
वित्त विभाग ने अब उक्त निर्णय के अनुपालन में निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी को पेंशनरों के पहचान पत्र जारी करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई से शासन को अवगत कराने को कहा है।
पत्र की प्रतिलिपि गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन, उत्तराखंड के अध्यक्ष/महासचिव को भी सूचनार्थ भेजी गई है। पत्र पर सचिव वित्त वी शणमुगम की ओर से जारी किया गया ।

The post धामी सरकार पेंशनरों को पहचान पत्र जारी करेगी appeared first on Avikal Uttarakhand.