गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

Img 20261003 Wa00061851925452193420481
Spread the love

काशीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

महानगर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के योगदान, उनके सत्य, अहिंसा और त्याग के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन एवं राष्ट्रसेवा पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता आंदोलन और उसके बाद के दौर में थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई। उन्होंने अपना जीवन देश और समाज के लिए समर्पित कर त्याग एवं अहिंसा को सर्वोच्च स्थान दिया।

300x250

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री भारतीय राजनीति में सादगी, शालीनता और ईमानदारी के प्रतीक रहे हैं। उनका प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ देश की सुरक्षा और कृषि व्यवस्था की मजबूती के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है। शास्त्री के नेतृत्व में भारत ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का सामना किया और उनके नेतृत्व तथा निर्णय क्षमता ने देशवासियों में आत्मविश्वास का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी और शास्त्री के जीवन से आज की पीढ़ी को ईमानदारी, सादगी, सेवा, त्याग और राष्ट्रहित की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, संजय चतुर्वेदी, संदीप सहगल, ब्रह्मपाल, साबिर हुसैन, रोशनी बेगम, शीतल कुमारी, लता सक्सेना, शाह आलम, दीपक गुप्ता, राजेश शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, राशिद फारुकी, महेंद्र लोहिया, गौरव रस्तोगी, हरिओम सक्सेना, कैलाश पुष्पक, उमेश जोशी, इंदर सिंह एडवोकेट, टीका सिंह सैनी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विकल्प गुड़िया, नौशाद उस्मानी, विनोद होंडा, अरविंद शर्मा, महेंद्र बेदी, प्रदीप जोशी, अब्दुल समद, सुभाष पाल, अरुण चौहान, एसपी सिंह, मंसूर अली मंसूरी, कुलदीप सिंह ऐरी, फिरोज हुसैन, सारिम सैफी, सुशील भटनागर, सुंदरलाल पाल, जगदीश पाल, इफ्तार चोना, रियासत हुसैन, परम सिद्धू, रामकिशोर सैनी, गोविंद सैनी, मानव सैनी, कृष्ण कुमार, संजीव शर्मा, राकेश भगत, सुभाष चंद्र, डॉ. करण पाल, जीशान अली, हनीफ अंसारी, बबन सिंह, शिवकुमार माली, वसीम राजा, डॉ. अशफाक हुसैन, जमील अहमद, डॉ. अब्दुल शकील, संजय बोहरा आदि मौजूद रहे।