काशीपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया। ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनके विचारों और देश के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सुशील गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया और सुभाष पाल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद देश को विकास की नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई। आर्थिक, राजनीतिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
कार्यक्रम में श्रद्धांजलि के साथ प्रदेश की राजनीति को लेकर भी कांग्रेस ने अपना रुख स्पष्ट किया। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है।


अलका पाल ने बताया कि 15 नवंबर तक विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाकर आम नागरिकों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। इसके बाद 30 नवंबर तक प्रदेशभर में जनजागरण कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर प्रदेश सरकार से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।

इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, सुशील भटनागर, अर्पित मेहरोत्रा, कुलदीप एरी, मीनू गुप्ता, कुमकुम सक्सेना, परम सिद्धू, सारिम सैफी, जितेंद्र सरस्वती, रवि पपने, अभिषेक अरोरा, संजय अरोरा, मीणा आर्य, टीका सिंह सैनी, विनोद मेहरोत्रा, अब्दुल समद, महेंद्र बेदी, चंद्रभूषण डोभाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुरेंद्र बाटला, रमेश कश्यप, इकबाल अदीब, एडवोकेट अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, गौरव रस्तोगी, रामकिशोर सैनी, इरशाद सैफी, नजमी अंसारी, रामकिशन माली, शाह आलम, एसपी सिंह, राकेश भगत, हरदासी लाल, सलीम हुसैन, मोहम्मद सैफ, डॉ. करण पाल, जगदीश पाल, प्रदीप जोशी, हरीश त्रिपाठी, अफसर अली, साबिर हुसैन, सलमान अली, शरद पंत, तौकीर अंसारी, इफ्तिखार छना, शंकर लाल, वसीम राजा, अशोक शर्मा, सुंदरलाल पाल, अमर सिंह पाल और मोहम्मद रिजवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
