4.87 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी बरामद

Img 20260822 Wa00033289274225413107855
Spread the love

काशीपुर। 22 अगस्त 2026 नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.87 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक वीवो की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधम सिंह नगर के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अगस्त 2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम कचनाल गुसाई रोड स्थित आईआईएम छात्रावास गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.87 ग्राम शुद्ध स्मैक बरामद हुई। पन्नी सहित स्मैक का वजन 5.49 ग्राम बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रेम सिंह पुत्र जसवंत सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम दभौराएहतमाली, मुकंदपुर, थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में की है। पुलिस ने मौके से स्मैक के अलावा एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और वीवो की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया।

300x250

मामले में कोतवाली आईटीआई में मु0अ0सं0 263/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक बसंत बल्लभ पंत
  • हेड कांस्टेबल 118 सिराज हुसैन
  • कांस्टेबल 492 धर्मेंद्र भारती

नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।