आस्था के धाम को मिला विकास का नया स्वरूप,श्री पंचदेव मंदिर का विधायक शिव अरोड़ा ने किया लोकार्पण

Img202608231414032704576909636057772
oplus_0
Spread the love

रुद्रपुर,24 अगस्त 2026 सामिया लेक सिटी के संगम टावर स्थित श्री पंचदेव मंदिर में निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद रविवार को मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने मंदिर का लोकार्पण किया। विधायक ने सबसे पहले मंदिर में माथा टेककर भगवान पंचदेव का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

लोकार्पण समारोह के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की मौजूदगी से भक्तिमय नजर आया। विधायक के पहुंचने पर श्री पंचदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और एसआरएस इंफ्राटेक के प्रबंधक सगीर खान सहित अन्य लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विधायक निधि से मिला था 5 लाख का सहयोग

श्री पंचदेव मंदिर के निर्माण और सौंदर्यीकरण को लेकर मंदिर समिति की ओर से क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा से सहयोग का आग्रह किया गया था। समिति के अनुरोध पर विधायक निधि से 5 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। इस राशि से मंदिर में आवश्यक निर्माण कार्यों के साथ ही सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया।

300x250

कार्य पूरा होने के बाद रविवार को विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना के बीच मंदिर का लोकार्पण किया।

अभी रुकेगा नहीं विकास, तीन लाख और देने का आश्वासन

लोकार्पण के दौरान विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि मंदिर समिति की ओर से कुछ और कार्यों की आवश्यकता बताई गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर के शेष कार्यों को पूरा कराने के लिए तीन लाख रुपये अतिरिक्त उपलब्ध कराने की स्वीकृति का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए भी तीन लाख रुपये और दिए जाने की बात कही गई।

विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास केवल निर्माण कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र की धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने मंदिर समिति को भरोसा दिलाया कि आवश्यकतानुसार मंदिर के विकास में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

मंदिर समिति ने जताया आभार

श्री पंचदेव मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने विधायक शिव अरोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक निधि से मिले पांच लाख रुपये से मंदिर में निर्माण और सौंदर्यीकरण का महत्वपूर्ण कार्य पूरा कराया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में अभी कुछ अन्य कार्य भी प्रस्तावित हैं, जिसके लिए विधायक से सहयोग मांगा गया है।

उन्होंने कहा कि विधायक की ओर से तीन लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाने का आश्वासन मिला है, जिससे मंदिर के बाकी कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा।

आस्था के साथ विकास की नई तस्वीर

श्री पंचदेव मंदिर के नए स्वरूप में सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह दिखाई दिया। मंदिर के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों से परिसर को नया स्वरूप मिला है। लोकार्पण के दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।

मंदिर समिति का कहना है कि आने वाले समय में शेष विकास कार्य पूरे होने के बाद श्री पंचदेव मंदिर सामिया लेक सिटी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए और अधिक आकर्षण एवं आस्था का केंद्र बनेगा।