उमरा के सफर पर जा रहे रहमत अली से मिले डॉ. यूनुस चौधरी

Img 20261004 163518908963242637672520785
Spread the love

काशीपुर, 4 अक्टूबर। ग्राम पंचायत बसई इस्लामनगर निवासी रहमत अली के उमरा के लिए मदीना शरीफ रवाना होने से पहले उनके आवास पर खास मुलाकात और इस्तकबाल का सिलसिला देखने को मिला। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी रहमत अली के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उमरा के मुबारक सफर की मुबारकबाद पेश की।

बसई इस्लामनगर में ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया इस्तकबाल, मुल्क और सूबे की तरक्की के लिए दुआ की अपील

डॉ. यूनुस चौधरी के पहुंचते ही मौजूद ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका पुरजोर इस्तकबाल किया और परिषद के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें मुबारकबाद दी। इस दौरान गांव में आपसी भाईचारे और मोहब्बत का माहौल नजर आया।

मुलाकात के दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने रहमत अली से गुजारिश की कि मदीना शरीफ पहुंचकर वह उनकी तरफ से भी सलाम पेश करें और मुल्क व उत्तराखंड में अमन, चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मुबारक मौकों पर की गई दुआओं में अपने परिवार और समाज के साथ-साथ पूरे मुल्क की बेहतरी को भी शामिल किया जाना चाहिए।

300x250

इस मौके पर डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि समाज की असल ताकत आपसी एकता, भाईचारा और एक-दूसरे के सुख-दुख में शरीक होने में है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि उन्हें मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए समाज के हुनरमंद और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सरकार तक पहुंचाया जाए तथा हुनर को रोजगार से जोड़ने की दिशा में सार्थक काम किया जाए।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ताहिर चौधरी, रिजवान चौधरी, फारुख चौधरी, आसिफ चौधरी, मासूम चौधरी सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने रहमत अली को उमरा के मुबारक सफर के लिए नेक ख्वाहिशात पेश कीं और डॉ. यूनुस चौधरी के लिए भी कामयाबी और नेक नीयत के साथ जिम्मेदारी निभाने की दुआ की।