काशीपुर, ऊधम सिंह नगर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली काशीपुर पुलिस ने 18.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान बांसफोड़ान क्षेत्र की अंसार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान के पास से फरमान उर्फ रंगीली (28 वर्ष), निवासी मधुबन नगर, काशीपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में रखी 18.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 485/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत, कांस्टेबल मनोज जोशी और कांस्टेबल देवनाथ शामिल रहे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने आमजन से नशे के कारोबार की जानकारी मिलने पर सहयोग करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की है।
