जसपुर।गढ़ीनेगी नगर पंचायत गढ़ीनेगी में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता शीतल जोशी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां, डीजे और बैंड की धुनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा, सचिन वाठला, सुरेश लोहिया, विजय मक्कड़, राजकुमार गुंबर, नरेश वाल्मीकि, रेखा तिवारी, विकास राजोरिया, सतपाल, रामपाल, विकास, आकाश, रितिक, सोनू, ब्रजपाल, वेदप्रकाश, राजेश, राजकपूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में रवि कुमार के साथ विकास, नरेश, सतपाल, रामपाल, आकाश, विशाल, रितिक, राजेश, अर्जुन और दीपक सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
