रोडवेज बस चालक से मारपीट के मामले में तीन ट्रक चालक गिरफ्तार

Img 20261006 0939061604103567183531681
Oplus_16908288
Spread the love

किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र में रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान बस में यात्री भी सवार थे और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचना था। इसी वजह से बस चालक ने तत्काल पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है।

बस में सवार यात्रियों के सामने हुई थी मारपीट, पुलभट्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र में रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी ट्रक चालक बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इनके खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक अभियोग दर्ज होना सामने नहीं आया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सैफ खान पुत्र बाबू खान (23), निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, सावेज खान पुत्र सरवर खान (24), निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा तथा रिजवान पुत्र जमील बख्श (27), निवासी वार्ड नंबर-6 नई सुनहरी, थाना किच्छा शामिल हैं।

300x250

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 172 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार घटना के समय रोडवेज बस में अन्य यात्री भी मौजूद थे, जिन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना था। इसी कारण चालक द्वारा तत्काल तहरीर नहीं दी गई। यदि रोडवेज बस चालक की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अलग से विधिक कार्रवाई की जाएगी।